मेनीक्योर – पेडिक्योर क्यों हैं जरूरी Benefits of Manicure and Pedicure Hindi Me

Image
मेनीक्योर – पेडिक्योर क्यों हैं जरूरी Benefits of Manicure and Pedicure Hindi Me मैनीक्योर-पैडीक्योर से हाथो और पैरों का ध्यान रखा जाता है| हाथ-पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन्हे लगातार करवाते रहना चाहिए| इस प्रक्रिया से नाखूनों को भी आकर्षक बनाया जा सकता है| इससे छोटे और खराब नाखूनो को भी खूबसूरत बनाया जा सकता है| यह महिलाओं और पुरुषो दोनों के लिए उपयुक्त है| मैनीक्योर – पैडीक्योर फायदे Benefits of Manicure and Pedicure:   मैनीक्योर और पैडीक्योर से हाथ-पैरो में निखार आता है और साथ ही आकर्षक दिखने से आत्मविश्वास भी बढ़ता है| इससे नाखूनो का जल्दी-जल्दी कमजोर होकर टूटने, पीला पड़ने और खराब होने की समस्याओं से निजात मिलती है| ये हाथो व पैरो पर झुर्रियां पड़ने से बचाता है| मैनीक्योर पैडीक्योर से जोड़ो के दर्द, साइनस, सर्दी और बलगम से राहत मिलती है| ये तनाव को भी कम करते है| कैसे करे मैनीक्योर – पैडीक्योर Manicure – Pedicure Karne Ka Tarika पुरानी नेल पॉलिश हटाए| पसंदानुसार नाखूनों को कांटे और आकार दे| नाखूनों पर क्यूटिकल क्रीम लगाएँ| सिट्ररस हैंड एंड फुट बाथ ...

दुल्हन के लिए मेकअप टिप्स दुल्हन का मेकओवर कैसे करें Bridal Makeover Tips – Kit Cost Hindi Me

दुल्हन का मेकओवर कैसे करें Bridal Makeover Tips – Kit Cost Hindi Me


दुल्हन का मेकओवर कैसे करें Bridal Makeover Tips – Kit Cost Hindi Me – हर दुल्हन कुछ अलग ही अंदाज में नजर आना चाहती है| इसलिए त्वचा की देखभाल से लेकर साज शृंगार महीनों पहले से शुरू हो जाता है, ताकि उस दिन उस जैसा खुबसूरत कोई और नजर ना आए|
शादी के दिन दुल्हन का रूप चांद सा निखर आए, इसके लिए उसे एक खूबसूरत परिधान के साथ कई सारी चीजों की जरूरत होती है |जैसे बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ दुल्हन का मेकओवर भी ऐसा होना चाहिए जिसे देखते ही लोगों की निगाहें सिर्फ उसी पर ही थम जाए | चांद सी  दिखने की तमन्ना आपके मन में भी होगी| और यह चाहत भी की किसी की भी निगाहें कहीं और न ठहरे |आप इस चाहत को साकार कर सकते हैं, मेकओवर की जानकारी से |तो आइये जानते है की किस प्रकार दुल्हन का मेकओवर कर के उसे सबसे खुबसूरत बना सकते है |
  • होठों की रंगत को कैसे सजाएँ  lip makup  –  चेहरे पर किए गए मेकअप के अनुसार ही लिपिस्टिक लगाएं | लिपिस्टिक लगाने से पहले लिप कंडीशनर जरूर लगाएं| उसके बाद पेंसिल से आउट लाइन करें, अगर आप की गोरी रंगत है तो ऑरेंज, पिंक और पर्पल का इस्तेमाल करें| गेहूंआ रंग है तो ब्राउन और बेज, और सांवले रंग की रंगत वाले लाल और पर्पल रंग की लिपस्टिक लगाएं|
  • कंसीलर और फाउंडेशन how to use concealer and foundation  –  कंसीलर और लूज पाउडर का सेड फाउंडेशन से मैच करता हुआ होना चाहिए ,हमेशा गोल्डन रंग का कंसीलर इस्तेमाल करें| गोल्डन रंग आंखो के चारो ओर मौजूद डार्क सर्कल को छुपाने में मदद करता है| कंसीलर को आंखों और नाक के चारों ओर जरूर लगाए ताकि पसीना न आये |मेकअप लगाने से पहले लूज पाउडर जरूर लगाएं| हो सके तो अपने गालो को हाईलाइट करने की पूरी कोशिश करें|
  • ब्लश ऑन use blush on increase your beauty  –  ब्लशआन और ब्रान्जर्स आपकी त्वचा में निखर लाने के साथ उसे मुलायम भी बनाता है | यह आपकी त्वचा मे ग्लोइंग इफेक्ट लाने के साथ आपको गोरा भी बनाता है| अगर आप का रंग गोरा है तो आप पेल पिंक और एप्रिकाटशेड का इस्तेमाल करें| गेहूंए  रंग वाली लड़कियों को ब्राउन और पिंक शेड का इस्तेमाल करना चाहिए और गहरे रंग वाली लड़कियों को ब्रॉन्ज और लाल रंग के शेड का |
  • परफेक्ट शेड get the perfect shade  –  आप चाहे तो अपनी शादी पर अलग दिखने की तैयारी 6 महीने पहले से शुरू कर सकती  हैं | एरोमा थेरेपी सिर की मसाज और फेशियल आदि खूबसूरती निखारने में मदद करते हैं| दूल्हा हो या दुल्हन शादी में हर किसी को चमकदार त्वचा पाने की ख्वाहिश होती है, इसलिए नियमित ‘ब्यूटी रिजीम’ के अलावा शादी के दिन आप ऐसे कास्मेटिक शेड का इस्तेमाल करें जो आपकी त्वचा को सूट करता हो| अगर शेड आप के रंग से मैच करता हुआ ना हो तो आप दो रंगों को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं|येलो  इस साल का खास ब्राइडल शेड माना जा रहा है जो हर रंग की त्वचा को सूट करता है |कभी भी पिंक शेड वाले ब्लश आना या फाउंडेशन का इस्तेमाल ना करें| पिंक शेड आपको उम्र दराज लुक देता है| सांवले  रंग वाली लड़कियों को कभी भी डार्क पिंक या ब्लू शेड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए |यह उनके रंग को और भी सांवला बनाता है |अगर आपकी त्वचा रुखी है तो ब्लस आन लगाने से पहले ब्रश को पानी में भिगो लें |

दुल्हन मेकओवर की कास्ट Bridal Makeover Cost In Chennai

इसकी Cost Rs 1500 से स्टार्ट होती हैं लेकिन ठीक -ठाक लगभग 12000 रुपये में हो जाता है | Bridal Makeover 50000 रुपये तक चला जाता है | अन्य शहरो जैसे Delhi Bangalore Kolkata में भी कुछ इसी तरह के रेट्स हैं | लेकिन कोई भी मेकओवर आर्टिस्ट लेने से पहले उसकी परफॉरमेंस जरूर जांच लें |

जब दुल्हन चाहे घर में सजना how bride be ready at home herself 

यहां हम उन दुल्हनों के लिए कुछ खास ब्यूटी टिप्स लेकर आए हैं जो घर में स्वयं तैयार होना चाहती हैं|
  • मेकअप लगाने से पहले अपना हेयर स्टाइल पूरा कर लें | फिर फाउंडेशन और लूज पाउडर की मदद से बेस तैयार कर लें | चेहरे में  मौजूद डार्क सर्कल और दाग धब्बों को छुपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करना ना भूले| कंसीलर लगाने के बाद एक बार और फाउंडेशन लगाएं|
  • चूंकी शादी में दुल्हन की सौम्यता और शालीनता दोनों ही नजर आने चाहिए, इसलिए हमेशा वाटर प्रूफ कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करें|
  • जब दुल्हन घर में मेकअप करती है, तो उसे हमेशा ट्रेडी रंगों से बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि ट्रेंडी शेड उसे भद्दा लुक दे सकते हैं|
  • फाउंडेशन और ब्लश आन लगाने के बाद लिपस्टिक लगाना शुरू करें ,आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिके रहे, इसके लिए आप लिप पेंसिल का इस्तेमाल जरुर करें लिप पेंसिल लगाने के बाद धीरे-धीरे उसमें लिपिस्टिक भरें और उसे लिपगिलास से चमकाने की कोशिश करें| लॉग लास्टिंग लिपिस्टिक आपके लुक को सौम्य बनाती है|
  • अब आई मेकअप करें, आंखों में आई लाइनर और मस्कारा लगाने के बाद उसे काजल से सजाने की कोशिश करें| आप चाहें तो फॉल्स आईलैशेज की मदद से अपनी आंखों को खूबसूरत बना सकती हैं|
  • अगर आपका पूरा मेकअप हो चला है, तो फाइनल टच के लिए ब्लस आना और लूज पाउडर लगाना ना भूलें |
  • हमेशा अपने साथ लिपस्टिक और लूज पाउडर जरूर रखें| फाइनल टच अप के दौरान नाक पर लूज पाउडर जरूर  लगाएं ,जिससे कि पसीना कम आता है|


Comments

Popular posts from this blog

मेनीक्योर – पेडिक्योर क्यों हैं जरूरी Benefits of Manicure and Pedicure Hindi Me

आंखों का मेकअप कैसे करें Eye Makeup Kaise Kare